फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A complaint was given to the ASP against Akhilesh Yadav and Ramjilal Suman

Etah News: अखिलेश यादव और रामजीलाल सुमन के खिलाफ एएसपी को दी तहरीर

Sat, 29 Mar 2025 10:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 29 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
A complaint was given to the ASP against Akhilesh Yadav and Ramjilal Suman
एटा/राजा का रामपुर। सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के बाद गोशालाओं पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान से क्षत्रिय समाज के साथ ही हिंदूवादी संगठन भड़क गए हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय पर अखिलेश यादव और रामजीलाल सुमन का विरोध किया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए यहां अपर पुलिस अधीक्षक को और राजा का रामपुर में थाना पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार को दोपहर के समय एकत्रित होकर शहर के पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर पहुंचे। अखिलेश यादव और रामजीलाल सुमन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विहिप के जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने कहा कि देश के करोड़ों सनातनियों की भावनाओं को सपा के लोग बार-बार आहत करते रहते हैं। मेवाड़ के शूरवीर महाराजा राणा सांगा के लिए जो गलत एतिहासिक तथ्यों के आधार पर अमर्यादित शब्द कहे। उसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उनकी राज्यसभा की सदस्यता भी खत्म की जानी चाहिए। वहीं, अखिलेश यादव ने गाय माता के आश्रय स्थल (गोशाला) से दुर्गंध आने की बात कही जो बेहद आपत्तिजक है। रामलखन, नितिन गुप्ता, अर्चित, दिव्यम चौहान, नवीन, अनुभव गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एएसपी राजकुमार को तहरीर दी। राणा सांगा पर रामजीलाल सुमन द्वारा की गई टिप्पणी के लिए कार्रवाई करने की मांग की। जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, जिला संरक्षक हरेंद्र मोहन सारस्वत, अजय उपाध्याय, कौशल किशोर पांडेय, सोनी वशिष्ठ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा का रामपुर में क्षत्रिय समाज के लोगों ने कस्बा के मुख्य चौराहे पर रामजीलाल सुमन का विरोध किया। नारे लगाते हुए थाने पहुंचे। यहां करणी सेना के जिलाध्यक्ष माधव सिंह राठौर ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। कहा कि ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई महापुरुषों पर टिप्पणी न कर सके। भाजपा नेता अर्जुन सिंह राठौर ने कहा देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले महापुरुषों के विरुद्ध लोगों को भड़काने का काम साजिश के तहत हो रहा है। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र सिंह राठौर, केशवेंद्र, आकाश राठौर, अखिलेश राठौर, सत्यम राठौर, देव राम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed