फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A canter running on the highway turned into a ball of fire

Etah News: हाईवे पर दौड़ता कैंटर बना आग का गोला

Thu, 12 Jun 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 12 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
A canter running on the highway turned into a ball of fire
हाईवे बाईपास पर नगला माची के पास धू-धूकर जलता कैंटर।  - फोटो : हाईवे बाईपास पर नगला माची के पास धू-धूकर जलता कैंटर।
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर एक ट्रक में आग लग गई। इसके कारण उसमें रखा हुआ परचून का सारा सामान जलकर राख हो गया। सड़क पर आग के गोले के समान दौड़ते ट्रक को देखकर लोगों ने चालक को इशारा करके जानकारी दी तो चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ट्रक चालक कृष्ण यादव निवासी कुठिला लायकपुर ने बताया कि वह गाजियाबाद से परचून का सामान लेकर बनारस जा रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र में बाईपास पर गांव नगला माची के पास कुछ लोगों ने इशारा किया, तो देखा गाड़ी में बुरी तरह से आग की लपटें निकल रहीं थीं। ट्रक को रोककर किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया, लेकिन, तब तक गाड़ी में भरा हुआ परचून का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जिला अग्निशमन अधिकारी केतन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पूरी टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed