Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A campaign will be launched in the district; 475,000 saplings will be planted.

Etah News: जिले में चलेगा अभियान, रोपे जाएंगे पौने पांच लाख पौधे

Thu, 04 Jun 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 04 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A campaign will be launched in the district; 475,000 saplings will be planted.
एटा। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत एक ही दिन में 4 लाख 72 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए वन विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और जिले के हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) का विस्तार करना है।
विज्ञापन

जिला वनाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए जिले में कुल 20 लाख 67 हजार 105 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसी क्रम में आज पर्यावरण दिवस पर विशेष अभियान की शुरुआत करते हुए रिकॉर्ड संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी जिले में 28 लाख 92 हजार 242 पौधों का रोपण किया गया था, जिनकी देखरेख और संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस महाअभियान में वन विभाग के साथ-साथ कृषि विभाग, नगर विकास विभाग, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, पंचायती राज विभाग और उद्यान विभाग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed