फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A 10th-grade student who went for a run was murdered by having his throat slit.

Etah News: दौड़ लगाने गए 10वीं के छात्र की गला काटकर हत्या

Fri, 06 Feb 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 06 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A 10th-grade student who went for a run was murdered by having his throat slit.
मृतक धर्मेंद्र का फाइल फोटो।
एटा। सुबह-सुबह घर से दाैड़ लगाने निकले मितरौल गांव के 10वीं के छात्र की गला काटकर हत्या कर दी गई। शव को सरसों के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस, फॉरेंसिक, सर्विलांस और डॉग स्क्वाॅड टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना निधौली कलां की ग्राम पंचायत जौहरपुर के मजरा मितरौल निवासी नेमसिंह ने बताया कि बेटा धर्मेंद्र (16) 10वीं का छात्र था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे वह घर से दौड़ लगाने की बात कहकर निकला था। छह बजे तक नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। इन्होंने तलाश शुरू की। कोई सुराग नहीं मिला। लगभग 10:30 बजे बड़े भाई जोधपाल खोजते हुए गांव से लगभग 300 मीटर दूर बंबा किनारे सरसों के खेत के पास पहुंचे।
विज्ञापन

यहां खून के निशान दिखाई दिए। वह सरसों की फसल के बीच पहुंचे। यहां धर्मेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा था। जानकारी पर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की पुलिस को सूचना दी गई। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह फॉरेंसिक, सर्विलांस व डॉग स्क्वाॅड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed