{"_id":"4-85948","slug":"Etah-85948-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने मांगा मोदी से 100 दिन का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने मांगा मोदी से 100 दिन का हिसाब
Etah
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के कांग्रेसियों ने मंगलवार को शांति मार्च निकालकर केंद्र सरकार से 100 दिन के शासन का हिसाब मांगा है। हाथों में नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों कालाधन वापसी, पाकिस्तान व चीन की घुसपैठ पर सबक सिखाने आदि की पट्टियां लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी विरोधी नारे लगाते हुए जीटी रोड पर उतर आए।
शहीद पार्क पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चोब सिंह बघेल एवं शहर अध्यक्ष आशिक हुसैन ने कहा कि कोरे वादे कर जनता को गुमराह करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोल खुलती जा रही है। सरकार पहले 100 दिनों में ही हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो गई है। सरकार के मंत्री जवाबदेही से बचने के लिए लव जेहाद जैसी उन्मादी बातें कहकर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। पूरे देश में गुजरात जैसा माहौल बनाने की साजिश की जा रही है। इस मौके पर अरुण दीक्षित, भगवान स्वरूप प्रजापति, दिनेश यादव, इमरान अली, डॉ. प्रमोद मिश्रा, राकेश कश्यप, अनिल सोलंकी, नीरज धनगर, सतीश मिश्र, आकाश, धनंजय यादव आदि मौजूद थे।