फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, चार घायल

अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, चार घायल

Wed, 06 Nov 2013 05:38 AM IST
Etah
Etah Updated Wed, 06 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
एटा। सवारी लेकर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें बैठी दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे की है। थाना रिजोर क्षेत्र की तरफ से एक टेंपो सवारियां भरकर एटा की तरफ आ रहा था। तेज गति से आ रहा टेंपो गांव सिकंदरपुर के पास पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। उसमें सवार नेम सिंह निवासी रजपुरा सकीट, कमला पत्नी अनोखे निवासी फतेहपुर मिरहची, सुनीता पत्नी मुकुट सिंह निवासी जीसुखपुर तथा इसका बेटा अमित घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल सुनीता, कमला देवी अपने भाइयाें की दूज पर टीका करके लौट रही थीं।

दूसरी दुर्घटना सकीट थाना क्षेत्र की है। सकीट के मोहल्ला काजी निवासी आसिफ बाइक से जा रहा था। सकीट मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे आसिफ घायल हो गया। अन्य सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से संगीता नाम की महिला घायल हो गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed