{"_id":"4-69078","slug":"Etah-69078-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूज कर लौट रही महिला से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूज कर लौट रही महिला से लूट
Etah
Updated Wed, 06 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैथरा (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैया दूज कर भाई के साथ लौट रही महिला को कुछ आरोपियों ने घेर लिया और उसके साथ अभद्रता कर नगदी लूट ले गए। पीड़िता ने चार नामजदों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जिला व थाना हाथरस के कमला बाजार निवासी रूबी मंगलवार को अलीगंज कस्बा में भाई की दूज करने आई थी। आरोप है कि अपने भाई आशीष के साथ बाइक से वापस लौटते समय थाना जैथरा क्षेत्र में कस्बे के ही अशोक कुमार, उसके बेटों प्रमोद, समोद और अनु ने उसे रास्ते में घेर लिया। महिला के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने लगे। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी उसका पर्स लूटकर भाग गए। महिला ने बताया कि पर्स में सात हजार रुपये और सोने की चेन रखी थी।