फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अधिकारों व सम्मान के लिए एकजुट हों महिलाएं

अधिकारों व सम्मान के लिए एकजुट हों महिलाएं

Sat, 09 Mar 2013 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Sat, 09 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा/जैथरा/मारहरा। जनपद में विश्व महिला दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान महिलाओं से अधिकारों, सुरक्षा व सम्मान के लिए एकजुट होने की अपील की गई। इसके अलावा कई वृद्ध महिलाओं का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

विश्व महिला दिवस पर वामा संस्था ने महिलाओं को शपथ दिलाई कि वे राजनीति में 50 प्रतिशत आरक्षण, सुरक्षा, सम्मान के लिए एकजुट हो संघर्ष करेंगी। इस मौके पर संस्था की प्रबंध निदेशक व सचिव डॉ. निरूपमा वर्मा, कैप्टन तारा कुशवाह, अज्जो देवी, डॉ. उमा सोलंकी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा राजबाला सिंह राठौर, रामश्री देवी, डॉ. रमा सिंह, सीता गुप्ता, शशिप्रभा शर्मा, रानी दीक्षित आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन ने संगोष्ठी ‘बेटी न कोख में सुरक्षित है और न कोख के बाहर’ का आयोजन श्यामलता अग्रवाल के आवास पर किया। इस अवसर पर बबिता जैन, ऊषा जैन ने विचार व्यक्त किए। श्रेयस ग्रामीण बैंक में गोष्ठी का आयोजन कर महिला उद्यमियों को ऋण बांटा गया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश सिंह, संतोष देवी, मुख्य अतिथि बिंदु जायसवाल प्रधानाचार्या ट्यूलिप पब्लिक स्कूल, धर्मवीर सिंह, निदेशक पार्थ चटर्जी आदि मौजूद थे। सीएमओ कार्यालय में भी गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरसी पांडे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस पांडेय आदि मौजूद थे।
जैथरा में बाल विकास परियोजना में तैनात मुख्य सेविका ऊषा देवी कश्यप, रेखा रानी, पुष्पा यादव की देखरेख में विश्व महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रेखारानी, मंजू यादव, सरिता, सुमन, मिथिलेश, सुनीता, सुदामा आदि महिलाएं उपस्थित थीं।
मारहरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा ने विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर अपर जिला जज प्रथम विष्णु कुमार शर्मा, सिविल जज सीनियर डिवीजन हुसैन अहमद अंसारी आदि मौजूद थे।


न्याय के लिए भटक रहीं महिलाएं
एटा। विश्व महिला दिवस पर एसएसपी अजयमोहन शर्मा ने पुलिस को महिलाओं की सुरक्षा करने और उत्पीड़न की घटनाएं रोकने के लिए शपथ दिलाई। वहीं इस मौके पर कई महिलाएं न्याय पाने के लिए एसएसपी कार्यालय के चक्कर काटती रहीं, जिसमें एक मृतक पुलिसकर्मी की पत्नी भी शामिल थी।

इस मौके पर एसएसपी ने वूमेन पावर लाइन 1090 का हवाला देते हुए महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। वहीं दूसरी तरफ इसी मौके पर एसएसपी कार्यालय पर कई पीड़ित महिलाओं को देखा गया। जिसमें एक महिला मृतक सिपाही की पत्नी भी थी। जनपद मैनपुरी थाना व कस्बा भोगांव के मोहल्ला कवीरगंज निवासी कुसमादेवी का पति राजपाल सिंह सिपाही था। जिसकी एक सितंबर 2012 को पुलिस लाइन में तैनाती के समय हार्टअटैक से मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही वह अपने पुत्र धर्मेंद्र के साथ पेंशन शुरू कराने व नौकरी के लिए चक्कर काट रही है। पीड़िता ने बताया कि उसके पुत्र के सभी कागजात वेरीफिकेशन होने के बाद पुलिस कार्यालय में काफी दिनों से आ गए हैं। बावजूद इसके कार्यालय में मौजूद बाबू उसकी फाइल आगे नहीं बढ़ा रहे। वहीं, कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी बाबी जैन को उसके ससुरालियों ने दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाल दिया है। जिसके चलते न्याय की गुहार लगाने के लिए वह कई बार एसएसपी कार्यालय पर जा चुकी है। लेकिन अभी तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed