फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बिजली चोरी पर 30 के खिलाफ आरसी

बिजली चोरी पर 30 के खिलाफ आरसी

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा। बिजली विभाग के लाखों रुपए दबाए बैठे उपभोक्ताओं पर लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी वह बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं, वहीं विभाग भी इन पर लगाम नहीं लगा पा रहा। विभाग ने लाखों के बकाएदारों की ओर से पैसा जमा न करने पर 30 उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी की है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। उपखंड अधिकारी देहात वीके सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में विभाग ने एक लाख से अधिक रुपया दबाए बैठे 30 उपभोक्ताओं की आरसी काट दी है। मिरहची उपसंस्थान पर तैनात अवर अभियंता धनराज सिंह ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर करीब एक लाख से अधिक का बिल बकाया है और चेतावनी के बाद भी बिल जमा नहीं किया है, ऐसे 30 उपभोक्ताओं की आरसी काट दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को अवर अभियंता ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान सिंह ग्राम नगला नथा, हाकिम सिंह श्यौराई, चन्द्रपाल नगला अतीत, करन सिंह गोशलपुर, मायादेवी फालर, नत्थू सिंह नगला उदा, बाबूराम रफीपुर, राकेश कुमार अचलपुर, धीरेन्द्र पाल अचलपुर, नरोत्तम सिंह नगला खार, बुद्धू बढ़ौली, घनश्याम बढौली, मनोहर लोधामई, जयराम कुंवरपुर, ओमप्रकाश भावनगर, वेदराम गढौली, नारायण अम्बरपुर, सोमवती भटपुरा, रामप्रकाश अम्बरपुर, कमल सिंह मेहनीपुर, पातीराम मीरापुर, उमराय भावनगर, श्यामलाल कासिमपुर, जोरावल त्रिलोकपुर, मंगल लालपुरदेहमाफी, मोतीलाल जिन्हैरा, नन्नू हयातपुर माफी, रवीन्द्र रशीदपुरमाफी, रघुवीर नगला प्रेमी, छोटे नगला खरगी, महीलाल मुहम्मपुर तथा बाबूराम निवासी नारायण मोहल्ला की आरसी काट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed