फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   त्योहारों को लेकर प्रशासन हुआ सतर्कता

त्योहारों को लेकर प्रशासन हुआ सतर्कता

Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
Etah
Etah Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। त्योहारों के नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में शहर के बाजारों में सादा व बवर्दी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

करवाचौथ और दीपावली के त्योहारों को लेकर बाजारों में भीड़ दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में बाजार में पहुंचने वाली महिलाओं के साथ छींटाकशी और लूटपाट करने वाले बदमाशाें पर कड़ी नजर रखते हुए महिलाआें की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। नगर उपाधीक्षक आरबी चौरसिया ने बताया कि भीड़ भरे बाजारों में शांतिप्रिय माहौल बनाए रखने के लिए सादा वर्दी के अलावा वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य बाजार बाबूगंज, घंटाघर और गांधी मार्केट के साथ अन्य बाजारों में भी पुलिस तैनात की गई है। तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को हिदायत दी गई है वे अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह से अलर्ट रहें, उनकी तैनाती के क्षेत्र में होने वाली घटनाओं के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed