{"_id":"4-47483","slug":"Etah-47483-4","type":"story","status":"publish","title_hn":" मिट्टी खोदते समय ढाय में दब कर दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खोदते समय ढाय में दब कर दो बच्चों की मौत
Etah
Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में रविवार की दोपहर मिट्टी खोदते समय गिरी ढाय में दब कर दो बच्चों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।
गांव सुल्तानपुर में मिट्टी खोदते समय गिरी ढाय में दब कर गांव के सुधीर यादव के 13 वर्षीय पुत्र विकास और ग्रीश चंद्र के 11 वर्षीय पुत्र शिवकुमार की मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय रंजीत निवासी गांव माधुरी थाना सिकंदराराऊ (हाथरस) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव वालों के अनुसार तीनों लोग दीपावली पर घरों की लिपाई पुताई करने के लिए चिकनी मिट्टी लेने गांव के बाहर स्थित एक नाले पर गए थे। मिट्टी खोदते समय अचानक ढाय खिसक गई। जिसके नीचे तीनों दब गए। किसी तरह से युवक तो बाहर निकल आया, जबकि बच्चे मिट्टी में ही दबे रहे। शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी घरवालों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिया। दोनों बच्चों के शवों को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एडीएम (प्रशासन) साहब सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राधेमोहन भारद्वाज और सीओ सदर भी मौके पर पहुंचे। एडीएम ने कहा कि लेखपाल से जांच कराई जाएगी। शासन से भी परिवारिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए।