फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सपा का लक्ष्य मुसलिम तुष्टिकरण:वायपेयी

सपा का लक्ष्य मुसलिम तुष्टिकरण:वायपेयी

Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
Etah
Etah Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रविवार को यहां कहा कि सपा का लक्ष्य मुसलिम तुष्टिकरण है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भले ही छह माह के कार्यकाल पर सौ में से सौ नंबर दें, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझती है। असली नंबर तो लोकसभा के चुनाव में मिलेंगे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वाजपेयी गांव कचौरा में नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। प्रदेश में अब तक 11 स्थानों पर दंगे हो चुके हैं। फैजाबाद के ग्रामीण इलाकों में हिंदुओं के घर जलते रहे और सरकार चुप बैठी रही। सरकार का लक्ष्य मात्र मुसलिम तुष्टीकरण का रह गया है। प्रदेश में अराजकता और गुंडाराज का माहौल है। उन्होंने गडकरी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि इन आरोपों का सत्ता से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण पर रिश्वत का आरोप लगा तो वे जेल गए, लेकिन क्या कांग्रेस में इतना दम है कि वह सलमान खुर्शीद को जेल भेज सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार से पुराना नाता है। बोफोर्स तोप घोटाले से लेकर अब तक न जाने कितने घोटाले सामने आ चुके हैं। उन्हाेंने कहा कि भाजपा की सरकार लोकसभा चुनाव में बहुमत से आएगी और संसद में मंदिर निर्माण के संबंध में कानून पास किया जाएगा। सपा और बसपा कभी भी केंद्र की राजनीति में नहीं आ सकती है। जनता के सामने भाजपा ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed