फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   800 patients visited the hospital district

जिला अस्पताल पहुंचे 800 मरीज

Mon, 01 Feb 2016 11:41 PM IST
एटा ब्यूरो अमर उजाला
एटा ब्यूरो अमर उजाला Updated Mon, 01 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
800 patients visited the hospital district
 मौसम का बदलता मिजाज स्वास्थ्य के लिए घातक होने लगा है। सर्दी, खांसी, वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र पर ऐसे मरीजों की भीड़ लग रही है। भीड़ बढ़ने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज एकदम बदल चुका है। कोहरे और ठिठुरन भरी ठंड से फिलहाल लोगों को निजात मिल चुकी है, लेकिन सुबह एवं सांय के समय अभी मौसम में ठंड बरकरार है। दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर देखा जा रहा है। सोमवार को जिला चिकित्सालय पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। लगभग 800 मरीज अपना उपचार कराने को अस्पताल पहुंचे।  इनमें अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, वायरल फीवर से पीड़ित रहे। मरीजों की भीड़ के चलते उन्हें काफी दिक्कतें हुई। पहले वे पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे। इसके बाद चिकित्सकों को दिखाने में भी लाइन में लगना पड़ा। जब दवा लेने की बारी आई तो वहां भी लंबी लाइन के दौर से मरीजों को गुजरना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डा. कृष्ण अवतार ने बताया कि विभाग के पास पर्याप्त दवाएं हैं। बदलते मौसम में बीमारियों का प्रकोप एक स्वभाविक प्रक्रिया है। जो भी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कतें नहीं होने दी जा रही।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed