{"_id":"65be7c06f3517c07f20590e7","slug":"8-respiratory-patients-reached-emergency-in-24-hours-two-referred-etah-news-c-163-1-sagr1019-112176-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 24 घंटे में इमरजेंसी में पहुंचे सांस के 8 रोगी, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 24 घंटे में इमरजेंसी में पहुंचे सांस के 8 रोगी, दो रेफर
Sat, 03 Feb 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। सर्दी में जरा सी लापरवाही सांस, अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित लोगों पर भारी पड़ रही है। इससे उनकी परेशानी बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 24 घंटे में सांस के 8 राेगी पहुंचे। इनमें से दो को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मेडिसन विभाग के चिकित्सक अंशुल यादव ने बताया सांस के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। दो से तीन दिन पहले तक जहां 50 से 60 मरीज आ रहे थे। दो दिन से यह संख्या 70 से 80 पर हो गई है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से लालपुर निवासी रामसिंह, काशीराम काॅलोनी निवासी रामेश्वर को गंभीर हालत में रेफर किया गया।