फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   77 schools failed to enter data on the UDISE portal.

Etah News: यू-डायस प्लस पोर्टल पर 77 विद्यालयों ने नहीं की फीडिंग

Sat, 13 Jun 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 13 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
77 schools failed to enter data on the UDISE  portal.
एटा। जिले में संचालित राजकीय, वित्त विहीन, सहायता प्राप्त एवं परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का विवरण यू-डायस प्लस पोर्टल पर अपलोड किया जाना अनिवार्य किया गया है। इसके माध्यम से छात्रों की संख्या, शैक्षिक स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन किया जाना है, जिससे विभाग को योजनाओं के संचालन और निगरानी में सहायता मिले।इसके बाद भी जिले में 77 वित्त विहीन विद्यालयों ने अभी तक यू डायस पोर्टल पर फीडिंग नहीं की है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय संचालकों को मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिले में राजकीय, वित्तविहीन, सहायता प्राप्त व परिषदीय के 3355 विद्यालय है। इसमें शैक्षिक सत्र 2026-27 में 342846 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अभी तक 30338 विद्यार्थियों का डाटा यू डायस प्लस पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। अभी तक 2578 विद्यालयों ने ही यू डायस प्लस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड किया है।
विज्ञापन

जिले के 77 वित्तविहीन विद्यालयों ने अब तक छात्रों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। इस पर उन्होंने चेतावनी जारी की है कि निर्धारित समय सीमा में डाटा फीडिंग पूरा नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





ब्लॉक- कुल स्कूल- छात्रों की संख्या- डाटा अपलोड न किए जाने वाले छात्रों की संख्या
जैथरा- 436- 33989-6288
जलेसर- 271-22985-3350
अवागढ़- 313-31203-4003
निधौली कलां- 416-33540-4052
मारहरा (अर्बन)- 45-8042-893
मारहरा-278-22627-2242
सकीट- 431-36542-3315
अलीगंज- 468-56152-3313
शीतलपुर- 463-50264-1774
एटा अर्बन- 174-34481-880
जलेसर अर्बन- 60-12921-228
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed