फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   70 thousand rupees snatched from the salesman of petrol pump

पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 70 हजार रुपये छीने

Sun, 15 May 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
70 thousand rupees snatched from the salesman of petrol pump
एटा। जैथरा कस्बा में स्थित एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने तीन नामजद सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 70 हजार रुपये छीनने और आंखों पर पट्टी बांधकर अपहरण करने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चिलासनी निवासी पुष्पेंद्र जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जय जवान जय किसान पेट्रोल पंप पर काम करता है। पुष्पेंद्र ने जैथरा थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी हिमांशु सहित दो नामजद और दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बताया कि 14 मई को आरोपी पेट्रोल पंप पर आए और 70 हजार रुपये कैश छीन लिया। इस दौरान फायर कर आंखों पर पट्टी बांध दी। अपहरण की कोशिश की, चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़पुर निवासी दूसरे पक्ष ने भी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुरेशचंद्र ने थाना क्षेत्र के गांव निगोह हसनपुर निवासी रामनरेश सहित तीन को नामजद किया है। बताया कि अपने मामा के साथ पेट्रोल लेने गए थे। जहां सेल्समैन ने पिटाई कर मोटरसाइकिल छीन ली।

जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि पेट्रोल को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सेल्समैन के आरोप संदिग्ध लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed