{"_id":"6632800ebde32391180b58ac","slug":"64-thousand-people-selected-for-creating-disturbance-in-elections-etah-news-c-163-1-eta1001-116278-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चुनाव में खलल पैदा करने वाले 64 हजार लोग चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चुनाव में खलल पैदा करने वाले 64 हजार लोग चयनित
Wed, 01 May 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 01 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में पुलिस ने लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 64 हजार से अधिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गुंडा एक्ट, गैंगस्टर आदि में कार्रवाई कर पुलिस ने संदेश दे दिया है कि गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं है।
जिले में लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जिले में शांति भंग के 4408 मामले हैं, जिसके तहत 64126 व्यक्तियों को पाबंद किया गया है। इसके अलावा धारा 110 जी के तहत वादों की संख्या 1080 है, ऐसे में 108 व्यक्तियों को पाबंद किया गया है। गुंडा एक्ट में 90 मामले हैं और 90 ही आरोपियों को पाबंद किया गया है। वहीं गैंगस्टर एक्ट के तहत 19 मामलों में 66 लोगों को पाबंद किया गया है।
जिला बदर के 19 मामले हैं, जिसमें से 16 व्यक्तियों को जिला बदर किया गया है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अगर चुनाव में संबंधित व्यक्ति के क्षेत्र में माहौल बिगड़ा या फिर मतदान प्रभावित हुआ, तो वह जवाबदेह होंगे और जेल की हवा भी खा सकते हैं। पुलिस ने व्यवधान मुक्त चुनाव कराने के लिए यह नीति अपनाई है। सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र के हर गांव में ऐसे लोगों को चिह्नित करके पाबंद किया है जो वोटरों को प्रभावित कर सकते हैं। किसी दल के समर्थन में वोट डालने के लिए दबाव बना सकते हैं।