फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   6 people including students injured in road accidents, 2 referred

Etah News: सड़क हादसों में छात्र समेत 6 लोग घायल, 2 रेफर

Fri, 07 Feb 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
6 people including students injured in road accidents, 2 referred
सड़क हादसे में घायल हुआ व्य​क्ति का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता उपचार। - फोटो : सड़क हादसे में घायल हुआ व्य​क्ति का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता उपचार।
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छात्र समेत 6 लोग घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिपांशु के बहनोई नितिन सक्सेना ने बताया कि दिपांशु एलएलबी का छात्र है। शुक्रवार को वह घर से स्कूटी से परीक्षा देने कॉलेज जा रहा था। शिकोहाबाद रोड पर लोडर वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीपल अड्डा निवासी विनय ने बताया कि उसका बेटा नितिन अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने की कहकर घर से निकला था। कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप आमने-सामने मोटर साइकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमें विनय को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए आगरा भेजा है। इनके अलावा अन्य सड़क हादसों में सुशील कुमार निवासी मरथरा, मानपाल सिंह निवासी नासिरपुर थाना कोतवाली देहात, मुकेश निवासी श्रीनगर थाना कोतवाली नगर और आविद निवासी नगला पोता कोतवाली नगर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed