{"_id":"608707be8ebc3ea1d8673689","slug":"597-persons-defeated-the-corona-in-etah-etah-news-agr4899845187","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरें नहीं...597 लोगों ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरें नहीं...597 लोगों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन
एटा। इस बार कोरोना संक्रमण अधिक घातक है। बन रहे हालात लोगों में निराशा पैदा कर रहे हैं। इस सबके बीच यह भी सुखद है कि तमाम लोग कोरोना को मात दे रहे हैं। इस महीने में 597 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए हैं। इनमें से 537 मरीजों को तो अस्पताल जाने तक की जरूरत नहीं हुई। घरों में आइसोलेट रहकर ही वह स्वस्थ हो गए। जबकि 30 मरीज स्थानीय और 30 बाहर के कोविड अस्पतालों से सही होकर घर लौटे हैं।
----------------
भाप, गर्म पानी और योग से जीत ली जंग
शहर के शांति नगर के रहने वाले 40 वर्षीय युवक 15 दिन पहले संक्रमित हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाओं की एक किट देकर होम आइसोलेट कर दिया। वह बताते हैं कि दवा पांच दिन की थी, जिसे खाने के बाद भी विशेष आराम नहीं मिला। कुछ लोगों से जानकारी की और नीम, नींबू आदि के पत्ते डालकर दिन में पांच-छह बार भाप ली। थोड़े-थोड़े समय अंतराल पर गर्म पानी से गरारे किए और गर्म पानी पिया। पांच दिन में ही काफी आराम मिला।
--------------
शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव अंबारी निवासी 38 वर्षीय युवक ने बताया कि 20 दिन पहले संभवत: बस यात्रा के दौरान संक्रमण की चपेट में आ गए। दवाएं तो खाईं ही, इंटरनेट के माध्यम से कोरोना संक्रमण में प्रभावी योग और प्राणायाम की जानकारी की। पहले उन्हें ढंग से समझा और सीखा फिर अभ्यास शुरू कर दिया। तीन-चार दिन में ही सांस की समस्या, बदन दर्द में सुधार होने लगा। अब स्वस्थ हूं। योग को जीवन का हिस्सा बना लिया है।
विज्ञापन
----------------
कहते हैं विशेषज्ञ
-----------
संक्रमित लोगों में अवसाद का खतरा बढ़ जाता है। जबकि संक्रमण को हराने के लिए मानसिक स्वास्थ्य भी बहुत महत्वपूर्ण है। योग से मानसिक शक्ति मजबूत होती है। शरीर में ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। अनुलोम-विलोम, कपालभाती, सूर्य नमस्कार आदि फायदेमंद हैं।
- अनुपम सक्सेना, योग विशेषज्ञ
-----------
पानी की भाप लेने से गले में खरास, खांसी, जुकाम में राहत मिलती है। गले की सूजन व दर्द भी कम होता है। सीतोपलादि, च्यवनप्राश, गिलोय, नींबू, तुलसी, दालचीनी, इलायची, आंवला का मुरब्बा के सेवन से फेफड़ों को ताकत मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- डॉ. नवीन गुप्ता, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी