फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   50 bed critical care hospital is ready

Etah News: 50 बेड का क्रिटिकल केयर अस्पताल बनकर तैयार

Wed, 16 Apr 2025 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 16 Apr 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
50 bed critical care hospital is ready
जैथरा। कस्बा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ही क्रिटिकल केयर अस्पताल बनकर तैयार हो गया। 50 बेड के इस अस्पताल का संचालन होने पर गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

अस्पताल के निर्माण के समय उसमें उपयोग की जा रही सामग्री को लेकर लोगों ने विधायक से शिकायत की थी। इस पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने निरीक्षण कर नाराजगी जताई। विधायक की आपत्ति के बावजूद ट्रामा सेंटर का निर्माण एक दिन के लिए भी नहीं रुका। अब इस 50 बेड के क्रिटिकल केयर अस्पताल को बनाकर तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर होते ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अस्पताल की घोषणा सपा सरकार में हुई थी। निर्माण भाजपा के शासनकाल में पूरा हो सका है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि जल्द भवन को हैंडओवर लेने के बाद सभी व्यवस्थाएं करते हुए संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed