फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   50 bed ayurvedic hospital will be built, treatment will be done

बनेगा 50 शैया आयुर्वेदिक अस्पताल, भर्ती कर दिया जाएगा इलाज

Fri, 29 Jul 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
50 bed ayurvedic hospital will be built, treatment will be done
सब्जी मंडी स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में अभी तक कोई आयुर्वेदिक अस्पताल ऐसा नहीं है, जहां मरीजों को भर्ती कर इलाज की सुविधा मिल रही हो। व्यवस्थाएं न होने से किसी को भर्ती नहीं किया जाता। केवल ओपीडी तक ही सेवाएं सीमित हैं। जबकि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। इसे लेकर जिले में 50 बेड का अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जहां मरीजों को भर्ती कर आयुर्वेदिक इलाज दिया जाएगा। होम्योपैथिक और यूनानी पद्धति से भी उपचार की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

जिले में अभी कुल मिलाकर 13 आयुर्वेद चिकित्सालय हैं लेकिन इनमें केवल पांच चिकित्सकों की ही तैनाती है। पांच फार्मासिस्ट हैं, उनसे भी मरीजों को दवा देने का काम लिया जा रहा है। इसके बावजूद तीन अस्पताल खाली रह जाते हैं। इस स्थिति में ओपीडी चलाना मुश्किल हो रहा है, मरीजों को भर्ती कर इलाज देना मुमकिन ही नहीं है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए शासन ने जिले में 50 बेड का अस्पताल बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। एक एकड़ जमीन पर इसका निर्माण कराया जाएगा। नगरीय क्षेत्र के पास मुख्य मार्ग पर सरकारी जमीन चयनित की जानी है। शासन से आदेश मिलने के बाद जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed