फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   5 bigha wheat crop destroyed due to herbicide

Etah News: खरपतवार नाशक दवा से 5 बीघा गेहूं की फसल नष्ट

Tue, 21 Jan 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 21 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
5 bigha wheat crop destroyed due to herbicide
मिरहची थाना क्षेत्र के गांव फालर में दवा लगाने से नष्ट हुई गेहूं की फसल।  - फोटो : मिरहची थाना क्षेत्र के गांव फालर में दवा लगाने से नष्ट हुई गेहूं की फसल।
मिरहची। नकली कीटनाशक दवाओं से किसान पहले ही आशंकित थे। एक खेत में खरपतवार नाशक दवा डालने के बाद 5 बीघा गेहूं की फसल ही नष्ट हो गई। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फालर निवासी किसान अर्जुन सिंह ने इसकी ऑनलाइन शिकायत अधिकारियों से की है। बताया कि 5 बीघा खेत में गेहूं के फसल की थी। इसके लिए खरपतवार नाशक रसायन मिरहची के एक किसान सेवा केंद्र से खरीदा था। दुकानदार ने 240 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से इसे लगाने की बात कही थी। उन्होंने उसी हिसाब से आठ दिन पूर्व रसायन का छिड़काव किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जब खेत पर गए तो देखा कि गेहूं की फसल का रंग पीला पड़ गया है और पत्ते जल चुके हैं। फसल खत्म होने के कगार पर है। जबकि खरपतवार पर इसका कोई असर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत आती है तो संबंधित दुकान व खेत का निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed