फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   5 bigha tobacco crop destroyed by putting medicine in land dispute

Etah News: जमीन के विवाद में दवा डाल नष्ट की 5 बीघा तंबाकू की फसल

Tue, 21 Jan 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 21 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
5 bigha tobacco crop destroyed by putting medicine in land dispute
एटा। अलीगंज थाने में क्षेत्र के गांव हरिसिंहपुर निवासी किसान ने तहरीर दी है। जमीन के विवाद में दो लोगों पर आरोप लगाया कि खेत में दवा डालकर उसकी 5 बीघा तंबाकू की फसल नष्ट कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित किसान छत्रपाल ने बताया कि गांव के ही दो लोगों से उसका जमीन का विवाद चल रहा है। इन्होंने किसी अन्य भूमि का बैनामा कराया है और कब्जा हमारी जमीन पर करना चाहते हैं। इसे जोतने और बेचने का भी प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो खेतों में कोई हानिकारक दवा डाल दी। इससे मेरी 5 बीघा में लगी तंबाकू की फसल नष्ट हो गई। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र मिला है। जांच कराई जा रही है। सभी तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed