फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   40 goats and a buffalo were burnt to death in a hut

झोंपड़ी में आग लगने से 40 बकरी और एक भैंस जल कर मरीं

Wed, 20 Jan 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
40 goats and a buffalo were burnt to death in a hut
नगला अगर में झोपड़ी में लगी आग के बाद मोके पर मौजूद मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी व अन्य ।संवाद - फोटो : ETAH
मिरहची। थाना क्षेत्र के गांव नगला अगर में मंगलवार की रात झोंपड़ी में आग लगने से 40 बकरियां और एक भैंस जल कर मर गईं। झोंपड़ी में लगी आग को देखकर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, जब तक लाखों रुपये के जानवर मर चुके थे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस आग लगने का कारण तलाश कर रही है। वहीं मारहरा विधायक और ग्राम प्रधान ने पीड़ित को आर्थिक मदद करते हुए सरकार से सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत श्यौराई के मजरा नगला अगर में परसादी सिंह बकरी पाल कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार की रात झोंपड़ी में करीब 40 बकरियां और एक भैंस को प्रतिदिन की तरह बांध कर पास में ही बने मकान में सो गया। रात दस बजे के करीब झोंपड़ी से आग की लपटें देख उसके होश उड़ गए। उसने चीख-पुकार मचाई तो ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

आग से जानवरों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज थीं, इसलिए ग्रामीण वहां तक नहीं पहुंच पाए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल पहुंच गए। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित की 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जबकि ग्राम प्रधान सतेंद्र ने बीस हजार और विधायक ममतेश शाक्य के मामा वीरेंद्र सिंह ने दस हजार रुपये की आर्थिक मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बेटी की शादी कैसे होगी
पीड़ित परसादी व उसकी पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है। उन्हें एक ही बात खाए जा रही है कि बेटी की शादी करने के लिए बकरियां पाल रखीं थी। अब बेटी की शादी कैसे होगी। जबकि पीड़ित के तीन पुत्रों में से दो नेत्रहीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed