फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   4 unauthorized shops sealed

Etah News: अनधिकृत रूप से बनी 4 दुकानों को किया गया सील

Fri, 03 Nov 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
4 unauthorized shops sealed
एटा। शहर के जेल रोड पर अनधिकृत रूप से बनाई गई चार दुकानों को नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को सील कर दिया गया। जिलाधिकारी न्यायालय से आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मामले में चंद्रकांत शर्मा ने न्यायालय को लिखित में बताया था कि उसके पिता जगन्नाथ शर्मा ने 5 दुकानों व एक गोदाम का निर्माण कराया था। सड़क के दोनों ओर नगर पालिका ने जो नाले बने हैं, उसके बाद ही यह निर्माण किया गया है। वहीं कहा गया कि विनियमित क्षेत्र अधिनियम लागू होने से पहले ही निर्माण कराया था। इसलिए यह अधिनियम इस निर्माण पर लागू नहीं हो सकता।
विज्ञापन

पालिका के ईओ एसके गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी न्यायालय में हुई बहस के दौरान विनियमित क्षेत्र की ओर से बताया गया कि जो निर्माण किया गया है वह पुराना नहीं है। नक्शा भी स्वीकृत नहीं कराया गया। साथ ही जिस रास्ते पर यह बना है उसकी लिखित में चौड़ाई 24 मीटर है। पैमाइश के दौरान बीच सड़क से 4 दुकानें 8 मीटर की दूरी पर बनी पाई गईं। जिसके अनुसार 4 दुकानें रास्ते के 4 मीटर अंदर तथा 15.4 मीटर लंबाई में अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पाया गया कि इन 4 दुकानों का निर्माण सड़क के गाटा संख्या 196 की भूमि पर अतिक्रमण कर किया गया है। साथ ही बिना नक्शा पास कराए इन दुकानों का निर्माण किया गया है। कई बार न्यायालय ने दुकान निर्माता को दुकानों को स्वयं हटाने के लिए अवसर दिया। मगर उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद न्यायालय ने इन 4 दुकानों को सील करने के लिए पालिका को निर्देशित किया। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को इन दुकानों को सील कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed