फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   4 more buses expected to be received from the corporation before Rakshabandhan

Etah News: रक्षाबंधन से पहले निगम से 4 बसें और मिलने की उम्मीद

Wed, 30 Jul 2025 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 30 Jul 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
4 more buses expected to be received from the corporation before Rakshabandhan
एटा। परिवहन निगम की ओर से जिले को 4 और बसें रक्षाबंधन से पूर्व मिलने की संभावना है। इनके आने से पर्व पर यात्रियों को सहूलियत मिलेगी और यात्रा में आसानी होगी।
विज्ञापन

डिपो के बेड़े में वर्तमान में 99 बसें निगम की और 86 अनुबंधित हैं। सावन का महीना चल रहा है तो सप्ताह के तीन दिन तक रूट डायवर्जन की वजह से दिक्कत हो रही है। इन तीन दिन तक सारी बसों के फेरे भी नहीं लग पा रहे हैं। रेल यातायात की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण यहां की जनता बसों के सहारे ही यात्रा करती है। जब भी कोई त्योहार आता है लोगों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके समाधान के लिए शासन की ओर से महाकुंभ से पूर्व 22 बसें डिपो के बेड़े में शामिल करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

महाकुंभ का मेला संपन्न होने के बाद पहले चरण में 13 बसें भेजी गईं और इसी माह में 5 और भेजी गई हैं। शेष 4 बसें रक्षाबंधन से पूर्व आने की उम्मीद हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बसों के आने से रक्षाबंधन पर्व पर काफी सहूलियत मिलेगी। दिल्ली और फर्रुखाबाद मार्ग पर सर्वाधिक सवारियां निकलती हैं। इन रूटों पर अधिक बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed