{"_id":"6081bc3b8ebc3ed9b70a856e","slug":"4-dead-in-road-accident-etah-news-agr4895371144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में देवर-भाभी सहित तीन की मौत, 34 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में देवर-भाभी सहित तीन की मौत, 34 घायल
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित छछैना पुल पर पलटी स्कूल की बस। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। अलग-अलग सड़क हादसों में बृहस्पतिवार को देवर-भाभी सहित चार की मौत हुई है, जबकि महिला के पति व दो बेटों सहित 34 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव सैंथरी के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे कार और केंटर की भिड़ंत में विजय सिंह (28) पुत्र रामचंद्र निवासी रमपुरा थाना एलाऊ जिला मैनपुरी और रेनू (35) पत्नी प्रदीप कुमार निवासी संकिसा थाना मेरापुर, जिला फर्रुखाबाद की मौत हुई है। जबकि मृतका रेनू के पति प्रदीप, बेटा अंकित (18) व अमन (9) और कार चालक संजीव कुमार घायल हुए हैं। प्रदीप और चालक संजीव कुमार को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। मृतक विजय सिंह के भाई प्रदीप कुमार ने बताया है कि रेनू मौसेरी भाभी हैं, विजय इनको अपनी कार से लेने मंगलवार को दिल्ली गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
थाना राजा का रामपुर क्षेत्र स्थित गांव सकतपुर के पास ईको कार और मैक्स पिकअप में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे भिड़ंत हो गई। हादसे में ईको कार में सवार में गोपाल सिंह (30) पुत्र सुभाष निवासी सिढ़पुरा जिला कासगंज की मौत हो गई जबकि अनुज कुमार, नरेश, उषा देवी, रोविता, सुधा देवी निवासीगण सिढ़पुरा घायल हो गए। वहीं मैक्स में सवार गीता देवी, रूप सिंह, विजेंद्र सिंह इनकी पत्नी सुमन, सीमा देवी, प्रदीप कुमार, नेकपाल और सुनील निवासीगण नगला झड़ी थाना पटियाली जिला कासगंज घायल हुए। घटना में कार चालक सचिन ऊर्फ मंगल सिंह (25) निवासी रामनगर थाना सिढ़पुरा कासगंज की मौत हो गई।
विज्ञापन
मलावन क्षेत्र के ही गांव छछैना के पास प्राइवेट बस केंटर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मुकेश कुमार निवासी आवास विकास कालोनी एटा, रामजी निवासी पैहरई जिला कासगंज, बंशीधर इनकी पत्नी रामश्री निवासी नगला जंगी थाना कुरावली मैनपुरी, सतेंद्र सिंह निवासी मिर्जापुर अवागढ़, अखिलेश, मोनू निवासी कटिंघरा जैथरा, अर्जुन सिंह, ललिता देवी, प्रीती, मीना देवी, उर्मिला देवी, जयप्रकाश निवासीगण नगला दयाराम थाना मलावन घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स पलटने में घायल बच्चे। संवाद- फोटो : ETAH

बस पलटने में घायल महिला। संवाद- फोटो : ETAH