{"_id":"6016f2e78ebc3e31f65e4484","slug":"393-teacher-transfer-from-etah-district-etah-news-agr478735469","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय तबादले में जिले को मिलेंगे 196 नए गुरूजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय तबादले में जिले को मिलेंगे 196 नए गुरूजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अंतरजनपदीय तबादले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए आवेदन करने वाले शिक्षक आज अपने-अपने विद्यालय से रिलीव होकर बीएसए कार्यालय पहुंचेंगे। जिले से 393 शिक्षक विदाई लेंगे और 196 ज्वाइन करेंगे। इस तरह 197 शिक्षक जिले से कम हो जाएंगे।
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू होने वाली है। ऐसे में लग रहा था कि जिले में शिक्षकों की संख्या बढ़ जाएगी लेकिन यहां तो इसका उल्टा हो गया। दरअसल, जिले में 196 शिक्षक बाहरी जनपद से आ रहे हैं, वहीं 393 शिक्षक अपने गृह जनपद में जा रहे हैं। इस तरह से जिले में 197 शिक्षक कम हो रहे हैं। आने वाले शिक्षकों को चार फरवरी को नियुक्तपत्र दिया जाएगा।
जाने वाले शिक्षकों की होगी जांच
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि जाने वाले 393 शिक्षकों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी कार्यकाल के दौरान उनके प्रमाणपत्र व अन्य दायित्व की जांच पड़ताल करेगी। उसके बाद उन्हें गृह जनपद भेजा जाएगा।