{"_id":"6d6924e4c0a8462b8afc7e3a6373c05a","slug":"357-will-be-on-the-table-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"357 टेबल पर होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
357 टेबल पर होगी मतगणना
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार शाम मतगणना तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई। बैठक में एसडीएम, आरओ, एआरओ, बीडीओ का निर्देश देते हुए उन्होंने मतगणना एजेंट को समय से पास जारी करने और पास पर ग्राम पंचायत का नाम अंकित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिले के आरओ को मतगणना के दौरान प्रत्याशियों की सूची अपने पास रखने को कहा है।
बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जैथरा खंड विकास की मतगणना के लिए 45, अलीगंज में 51, सकीट में 51, शीतलपुर में 51, अवागढ़ में 36, जलेसर में 36, मारहरा में 36, निधौलीकलां में 51 टेबल समेत 357 टेबल पर मतगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना कक्ष में टेबल के पास सिर्फ ग्राम पंचायत/प्रधान प्रत्याशी के अलावा निर्वाचन अभिकर्ता में से एक ही व्यक्ति मौजूद रहेगा। हर मतगणना केंद्र पर लाउड स्पीकर से स्थिति बताई जाएगी। एसडीएम और सीओ समन्वय कर खंड विकास अधिकारी के जरिए मतगणना केंद्र पर स्वास्थ्य सहायता केंद्र और मतगणना कक्ष के दूसरी ओर मीडिया कक्ष की व्यवस्था करेंगे। कर्मचारियों की डयूटी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में लगेगी। यदि किसी मतगणना केंद्र पर 24 घंटे का समय लगता है तो पहली शिफ्ट के कर्मचारियों को तीसरी शिफ्ट में ड्यूटी पर बुलाया जाएगा। बैठक में पीडी केके वैश्य, डीडीओ राधेश्याम, बीएसए एसएस यादव, एसडीएम, आरओ, एआरओ, बीडीओ समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।