{"_id":"66327fa6fd00fd8f8e0758c2","slug":"332-personnel-voted-through-postal-ballot-etah-news-c-163-1-sagr1016-116277-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पोस्टल बैलेट से 332 कार्मिकों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पोस्टल बैलेट से 332 कार्मिकों ने किया मतदान
Wed, 01 May 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 01 May 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैनात किए गए मतदान कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी गई है। बुधवार को पहले दिन प्रशिक्षण के दौरान 332 कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण ले रहे ऐसे कार्मिक जिनका नाम जिला की विधानस क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली में कही भी शामिल है, उनको पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है, जो कार्मिक पोस्टल बैलेट से मतदान करने के इच्छुक हों, वह 4 मई तक पोस्टल बैलेट मतदान केंद्र में मतदान कर सकते हैं। प्रथम दिन सेंट पॉल्स स्कूल में चल रहे पोस्टल बैलेट से मतदान के तहत अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के 25, एटा विधानसभा क्षेत्र के 111, आर मारहरा विधानसभा क्षेत्र के 88 और जलेसर विधानसभा क्षेत्र के 108 कार्मिकों सहित कुल 332 कार्मिको ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मत का प्रयोग किया।