{"_id":"6839edee89ae68cb430a4ddf","slug":"31-outsourced-employees-will-be-hired-again-to-deal-with-corona-etah-news-c-163-1-eta1004-134232-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कोरोना से निपटने के लिए फिर रखे जाएंगे 31 आउटसोर्स कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कोरोना से निपटने के लिए फिर रखे जाएंगे 31 आउटसोर्स कर्मचारी
Fri, 30 May 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 30 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में पिछले कोरोना काल के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 31 आउटसोर्स कर्मियों को रखा गया था। कोरोना काल खत्म होने के बाद इनको हटा दिया गया। अब कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हटाए गए कर्मचारियों को फिर रखने की तैयारी की गई है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट चलाने के लिए कोई भी टेक्नीशियन नहीं है। इसकी व्यवस्था भी की जा रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना काल के दौरान मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियो को फिर से बुलाया जा रहा है। कोरोना से निपटने के लिए हम पहले से ही अपनी व्यवस्था करके चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 16 आउटसोर्स कर्मियों को रखा जा चुका है। जून माह के दौरान 15 आउटसोर्स कर्मी और भी रख लिए जाएंगे। आने वाले आउटसोर्स कर्मियों की शैक्षिक योग्यता के आधार पर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। वहीं, तकनीकी शिक्षा होने पर ऑक्सीजन प्लांट पर भी एक कर्मचारी को तैनात किया जाएगा।