फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   30 players selected in district level trials

Etah News: जिला स्तरीय ट्रायल में 30 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Sun, 04 Jan 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
30 players selected in district level trials
शहर के स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का ट्रायल देते खिलाड़ी। संवाद
एटा। अयोध्या में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या में 6 से 13 जनवरी तक किया जाएगा। इसको लेकर शहर के स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


शहर के पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स का चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक शुभम कुमार एवं मनीष प्रभाकर ने अपनी देखरेख में ट्रायल कराया। इसमें 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और 30 का चयन किया गया।
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ी सोमवार को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। वहीं अयोध्या में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 7 जनवरी तक सब जूनियर बालक वर्ग, 9 से 10 जनवरी तक सब जूनियर बालिका वर्ग, 12 से 13 जनवरी तक सीनियर पुरुष वर्ग एवं 15 से 16 जनवरी तक सीनियर महिला वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खिलाड़ी हुए चयनित
सब जूनियर बालक शिवम कुमार चक्का फेंक, अभय प्रताप भाला फेंक, अंशुल 100 मीटर दौड़, आकाश 400 मीटर दौड़, पुष्पेंद्र 800 मीटर दौड़, रवि शंकर लंबी कूद, प्रशांत 200 मीटर दौड़, आलोक ट्रिपल जंप, शिवम गोला फेंक और मोनू हाई जंप में चयन हुआ है। सीनियर बालक वर्ग में अंशु कुमार गोला फेंक, दुष्यंत प्रताप 100 मीटर दौड़, कुलदीप 200 मीटर दौड़, नवीन यादव 1500 मीटर दौड़, सचिन कुमार 800 मीटर दौड़, रवि कुमार 400 मीटर दौड़, आशीष कुमार गोला फेंक, शैलेंद्र कुमार लंबी कूद, आकाश 3 किलोमीटर दौड़, धर्मवीर भाला फेंक में चयन हुआ। सब जूनियर बालिका वर्ग में दिव्या कुमारी गोला फेंक, याचना 400 मीटर दौड़, मोहिनी लंबी कूद, सृष्टि 100 मीटर दौड़, रौनक 200 मीटर दौड़, हिमांशी भाला फेंक, योग्यता चक्का फेंक, देवासी 800 मीटर दौड़, शिखा 2 किलोमीटर दौड़, प्रांजल 110 मीटर हैंडल रेस में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed