फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   3 Accused Arrested for Robbing After Booking a Cab

Etah News: कैब बुक कर लूटने वाले 3 आरोपी किए गए गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2025 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
3 Accused Arrested for Robbing After Booking a Cab
एटा। थाना अलीगंज पुलिस ने कैब बुक कर लूटने के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने एक जानने वाले की सिम से कैब बुक की थी और बाद में तोड़कर फेंक दी। इनके पास से लूटी गई कार, 2 तमंचे व 4 कारतूस, आधार कार्ड और एक मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में बताया कि आरोपी सैनवाज निवासी मेघूपुरा, अतिश निवासी नेहरू नगर और कुशाग्र चौहान निवासी तुलसी नगर थाना जैथरा के रहने वाले हैं। दिल्ली की एक ही कंपनी में तीनों लोग नौकरी करते थे। वहां इनकी मुलाकात मलावन थाना क्षेत्र निवासी नेमसिंह से हुई। 24 मई को आरोपी उसके कमरे पर गए और झांसे में लेकर वहीं रहने लगे। 25 मई की रात में आरोपियों ने नेमसिंह के फोन से सिम निकालकर नरेला से दरियावगंज जिला कासगंज के लिए कैब बुक की। इसके बाद सिम तोड़कर फेंक दी।
विज्ञापन

26 मई की सुबह लगभग 7 बजे यह लोग दरियावगंज पहुंच गए। चालक मनोज कुमार निवासी रसगवां थाना सहपऊ जिला हाथरस से टिमरुआ गांव तक छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद मझोला नहर बंबा के पास पहुंचते ही चालक कोे डरा-धमकाकर नीचे उतारा और उसकी जेब में रखे रुपये दो मोबाइल फोन और आधार कार्ड ले लिया। इसके बाद कैब लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की सूचना मिलते ही कंपनी ने जीपीएस सिस्टम की मदद से कार का इंजन लॉक कर दिया। इससे कार अलीगंज कायमगंज मार्ग के पास स्थित पांचाली होटल पर बंद हो गई। वहां से आरोपी भाग गए। आरोपियों ने लूटे गए एक मोबाइल को बेच दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed