फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   27 children suffering from fever including two sisters were admitted in Etah one suffering from dengue

Etah News: दो बहनों समेत 27 बुखार पीड़ित बच्चे भर्ती, एक को निकला डेंगू; बारिश के बाद बढ़ी मरीजों की संख्या

Mon, 16 Sep 2024 08:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 08:02 PM IST
सार

एटा में दो बहनों समेत 27 बुखार पीड़ित बच्चे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए हैं। जांच में एक को डेंगू निकला है। यहां लगातार बारिश के बाद मरीजों की संख्या बढ़ी है। 

विज्ञापन
27 children suffering from fever including two sisters were admitted in Etah one suffering from dengue
वार्ड में भर्ती बच्चे, दवां काउंटर पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बारिश के बाद से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में हर ओर भीड़ बढ़ गई है। वार्ड में दो बहनों सहित 27 बुखार पीड़ित बच्चे भर्ती किए गए हैं। इनमें फिरोजाबाद की एक बालिका को जांच में डेंगू निकला है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को काफी भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी और जांच कराने के लिए लोग लाइनों में लगे रहे। सबसे ज्यादा परेशानियां बच्चों को हो रही हैं। बीमारियों के शिकार बच्चों को भर्ती करके उपचार दिया जा रहा है। यहां पर जिला फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के गांव हतौली निवासी जगन्नाथ सिंह की बेटी 7 वर्षीय गौरी और 10 वर्षीय जौली का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

गौरी को एक सप्ताह से अधिक समय से बुखार आ रहा है। निजी चिकित्सकों को दिखाने के बाद मेडिकल कॉलेज लाया गया। दोनों की जांच की गई तो छोटी को डेंगू पाॅजिटिव बताया गया है। अब दोनों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, महिला वार्ड में 22 और पुरुष में 18 मरीजों का भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।
 

सोमवार को मेडिकल कॉलेज खुला तो सुबह से लोग लाइनों में खड़े हो गए और अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। काफी समय बाद पर्चा बन सका। जब ओपीडी में चिकित्सकों के पास गए तो वहां भी लंबी लाइनों में लगकर चिकित्सकों की सलाह और दवा लिखवा पाए।
 
विज्ञापन

बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ. एबी सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से बच्चों में बीमारियां बढ़ी हैं। आने वाले हर बच्चे की जांच कराकर उपचार दिया जा रहा है। बच्चा बार्ड में निरंतर निगरानी करके चिकित्सकों के साथ घूमकर मरीजों का हाल चाल भी लिया जा रहा है।
 

दवा काउंटर पर रही मारामारी

मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां महिलाओं में धक्का-मुक्की हो गई। महिला गार्ड ने पहुंचकर सभी को लाइन में लगाया। मामला शांत किया। सुबह से लंबी लाइनें लगी होने की वजह से काफी समय बाद नंबर आ पा रहा था। इसकी वजह से महिलाओं को अधिक परेशानियों को सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed