फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   26759 Elderly and Divyang will be able to vote sitting at home

26759 बुजुर्ग व दिव्यांग घर बैठे दे सकेंगे वोट

Wed, 10 Nov 2021 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
26759 Elderly and Divyang will be able to vote sitting at home
कासगंज। जिले के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए खुशखबरी है। आगामी विधान सभा चुनाव में निर्वाचन आयोग 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर बैठे वोट देने की सुविधा देने जा रहा है। ऐसे मतदाताओं के लिए इस बार आयोग पोस्टल वैलेट देने की सुविधा देने जा रहा है। निर्वाचन आयोग के इस निर्णय से जिले के 26758 मतदाओं के लिए लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए बूथ तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

आयोग के निर्देश के बाद अब तक की सूची में शामिल बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं केेे चिह्नीकरण का कार्य भी जिला का निर्वाचन विभाग कर चुका है। यदि ये मतदाता अपने बूथ पर वोट डालने जाने में असमर्थता महसूस करते है तो उनके लिए 12 डी फार्म भरना होगा। यह फार्म भरने के बाद संबंधित चुनाव में निर्वाचन विभाग की ओर से उनको पोस्टल वैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान के बाद इस वैलेट पेपर को डाक के माध्यम से निर्वाचन विभाग के कार्यालय में भेजा जा सकेगा। निर्वाचन आयोग के इस निर्णय से बूथ तक जाने में असमर्थ दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को काफी राहत मिलेगी। वे अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर सकेंगे। बतातें चलें कि पहले ये सुविधा सरकारी कर्मचारियों को ही मिलती थी। वहीं 80 साल से ऊपर के मतदाता 16334 और दिव्यांग मतदाता 10425 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed