{"_id":"5fbfe8ec8ebc3e9c03341ac5","slug":"26-lakh-tree-plantation-etah-news-agr4695518200","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग तैयार करा रहा 26 लाख से अधिक पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग तैयार करा रहा 26 लाख से अधिक पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। वन विभाग को वित्तीय वर्ष 2020-21 में 26 लाख से अधिक पौधे तैयार करने का लक्ष्य मिला है। इसमें से अभी तक नौ लाख पौध ही तैयार हो पाए हैं। जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में चार माह शेष हैं।
वन विभाग द्वारा इस वर्ष बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। करीब 18 लाख पौधे विभिन्न विभागों द्वारा लगवाए गए। वहीं अगले वित्तीय वर्ष में विभाग को 26 लाख 5 हजार 7 सौ 14 पौधे तैयार करने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष 9 लाख 19,169 पौधे ही तैयार करा पाया हैं। विभाग को चार माह में करीब 16 लाख 86,545 पौधे तैयार करने हैं।
जिले की नौ नर्सरी में कराने है पौधे उपलब्ध
वन विभाग की तरफ से जिले की नौ नर्सरी यानी पौधशाला में पौधे उपलब्ध कराने हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जलेसर पौधशाला में 2,21,238, भीम नगर में 1,24,553, पहरा में 2,04,528, जैथरा में 3,83,856, केंद्रीय पौधशाला में 1,62,500, जिरसमी में 6000, सिरसा टिप्पू में 56,158 और मिरहची में 1,27,080 पौधे उपलब्ध कराए जाने हैं।
विज्ञापन
विभाग को वित्तीय वर्ष 2020-21 में 26 लाख 5 हजार 7 सौ 14 पौधे तैयार कराने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अभी 9 लाख पौधे तैयार हो चुके हैं। इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक सभी पौधे तैयार करा लिए जाएंगे।
- अखिलेश पांडेय, जिला वानिकी अधिकारी