फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   25 thousand looted from vegetable trader going in auto

ऑटो में जा रहे सब्जी व्यापारी से दिनदहाड़े 25 हजार लूटे

Sat, 26 Jun 2021 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
25 thousand looted from vegetable trader going in auto
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित अलीगंज तिराहा पर ऑटो में जा रहे सब्जी व्यापारी से 25 हजार रुपये लूट लिए गए। व्यापारी भाग कर कोतवाली आया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि पुलिस लूट न मानकर छिनैती की बात कह रही है।
विज्ञापन

शहर के होली मोहल्ला निवासी सब्जी व्यापारी इमरान खान लूट की घटना का शिकार हुआ। इमरान का कहना है कि वह शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे मंडी समिति स्थित आढ़त जाने के लिए अलीगंज तिराहे से ऑटो में बैठा। उसमें पहले से दो लोग बैठे हुए थे। ऑटो बमुश्किल 100 मीटर ही आगे चला था कि दोनों लोगों ने उसकी जेब में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी का कहना है कि वह एक लुटेरे से भिड़ गया और चीख-पुकार मचाई। लोग पहुंचते, इससे पहले ही लुटेरे हिंदू नगर की गलियों में भाग गए। उनका पीछा भी किया लेकिन पकड़ नहीं सका। पुलिस ने भी हिंदू नगर में तलाश की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि ऑटो में सवार व्यापारी की जेब काटकर हिंदू नगर के दो लोग भागे थे। उनकी पहचान हो गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed