फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   24 hypersensitive and 40 sensitive testing centers were created

Etah News: 24 अतिसंवेदन और 40 संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए

Tue, 30 Jan 2024 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 30 Jan 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
24 hypersensitive and 40 sensitive testing centers were created
एटा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में कुल 92 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 40 संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 24 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। सभी वित्त विहीन विद्यालय हैं। इन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


22 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है। जिले में 57371 परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल विहीन कराना प्राथमिकता है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। केंद्राें को अतिसंवेदनशील सहित संवेदन शील व सामान्य की श्रेणी में बांट दिया गया है। अलीगंज में अतिसंवेदनशील 4 केंद्र बनाए गए हैं। जैथरा ब्लॉक क्षेत्र में 5 अतिसंवेदनशील केंद्र हैं। इसी प्रकार निधौलीकलां में अतिसंवेदनशील 2, जलेसर में 3, शीतलपुर में 4, सकीट में 4, अवागढ़ में 2 केंद्र बनाए गए हैं। एडीआईओएस हरेंद्र यादव ने बताया संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएंगी। उनके स्तर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा के दौरान इन केंद्रों पर सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ उड़नदस्ते भी विशेष नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed