फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   22 meritorious students will be honoured

Etah News: 22 मेधावी किए जाएंगे सम्मानित

Sun, 23 Jun 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
22 meritorious students will be honoured
एटा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2024 की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। यूपी टॉप 10 में शामिल दो इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को राज्य स्तर सम्मान मिलेगा। जिला स्तर पर इंटरमीडिएट के 10वीं और हाईस्कूल के 12वीं मेधावी सम्मानित होंगे। इन सभी को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। शासन ने अभी कार्यक्रम करने की तिथि घोषित नहीं की है।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2024 के मेधावियों को सम्मानित करने का सरकार ने निर्णय लिया है। इंटरमीडिएट में जिले की एक छात्रा व एक छात्र ने यूपी टॉप 10 में स्थान पाया था। दोनों विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार में एक-एक लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर हाईस्कूल के 12 और इंटरमीडिएट के आठ मेधावी सम्मानित होंगे। इनको 21000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। शासन से मेधावियों की सूची और सम्मानित करने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। राज्य स्तरीय मेधावियों की सूची में शामिल दोनों विद्यार्थियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों के विद्यालयों से अभिलेख मांगे गए हैं। इसके साथ ही सम्मानित होने के दिन मेधावी विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी आने की बात कही गई है।
विज्ञापन




इंटरमीडिएट के ये मेधावी होंगे सम्मानित
इंटरमीडिएट के राज्य स्तर पर मेधावी आभा सिंह और रेशू को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर विवेक दिवाकर, चांदनी, अभय कुमार, अदिति यादव, संगम शाक्य, शिवांशु, ओशीन, रोशनी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईस्कूल स्तर पर यह मेधावी होंगे सम्मानित
मेधावी सम्मान समारोह में हाई स्कूल की छात्रा शालिनी राजपूत, निशु, अभिषेख, अंजली यादव, तमन्ना, उदित बहादुर सिंह, रति, अंशुल राजपूत, प्रिया राठौर, छाया वर्मा, अमन और हर्ष कुमार को सम्मानित किया जाएगा।




मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इसकी तैयारियां करने को कहा गया है। जिलास्तर पर मेधावियों के अभिलेख विद्यालयों से मांगे गए हैं। - चंद्रकेश सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed