{"_id":"576ad41e4f1c1bc525b4805b","slug":"22-buzurg-mahila-bandiyon-ko-nyaayaalay-se-milee-jamaanat","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 बुज़ुर्ग महिला बंदियों को न्यायालय से मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 बुज़ुर्ग महिला बंदियों को न्यायालय से मिली जमानत
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
जवाहर बाग हिंसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जवाहर बाग हिंसा में गिरफ्तार 22 महिला बंदियों को न्यायालय ने जमानत दे दी है। ये सभी महिलाएं बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र साठ साल से अधिक है। इनकी उम्र को देखते हुए बिना मुचलका भरे जमानत पर रिहा करने के आदेश न्यायालय ने दिए है।
जिला कारागार स्थित बाल सदन की विशेष प्रभारी तरुणेश कुमारी ने बताया कि जवाहर बाग कांड में गिरफ्तार लखीमपुर, कुशीनगर, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरद्रोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बदायूं, चंदौली, महराजगंज और बिहार निवासी 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र की 22 महिलाओं को कोर्ट ने उम्र का लिहाज कर बिना शर्त जमानत दे दी है। महिला बंदियों की रिहाई के आदेश जिला कारागार प्रशासन के पास आ चुके हैं, लेकिन उपरोक्त बुजुर्ग महिला बंदियों के परिवारी जन उन्हें लेने नहंीं आ रहे। वहीं हरदोई निवासी महिला बंदी लालिमा के भाई प्रवेश बुधवार को अपनी बहन से मिलने बाल सदन पहुंचा। प्रवेश ने बताया कि मथुरा के जवाहरबाग कांड के बाद गिरफ्तार महिलाओं के परिजनों को जेल जाने का डर सता रहा है। प्रवेश की माने तो लालिमा के ससुरालीजन किसी भी कीमत पर जमानत लेने एटा जिला कारागार या मथुरा आने को तैयार नहीं है। बुधवार को प्रवेश परिवारीजनाें से छिप कर अपनी बहन से मिलने पहुंचा, तो बाल सदन प्रभारी ने उसकी काउंसलिंग कर जमानत लेने और मुचलके के लिए कहा, साथ ही आश्वासन दिया कि मथुरा जाने पर पुलिस उसे परेशान नहीं करेंगी।
इनको मिली कोर्ट से जमानत
जगदेवी पत्नी मदनलाल निवासी रेगवा जिला लखीमपुर, पूजा पत्नी छेदालाल निवासी नरवा हरदोई, प्रेम कुमारी पत्नी गंगाबक्स निवासी रामनगर जिला सीतापुर्र, फुलसैरी पत्नी शिवनाथ निवासी पिपरपानी जिला कुशीनगर, सत्यवती पत्नी मल्ला निवासी विनौरा, कृष्णादेवी पत्नी लालसाहब निवासी कनपुरा जिला कन्नौज, राजेश्वरी पत्नी रामदुलारे निवासी मुसब्बरपुर जिला सीतापुर, इलायची पत्नी अवतार निवासी सिंहपुर जिला महराजगंज, राजरानी पत्नी फतेहचंद निवासी नवाबगंज बरेली, जावित्री पत्नी गंगादीन निवासी बक्सेना जिला बदायूं, रुकमणी पत्नी छेदी निवासी भतैनी जिला भगवा बिहार प्रांत, सदावती पत्नी रामकृष्ण मैलानी जिला लखीमपुर, रुपरानी पत्नी मनोहरलाल मैलानी जिला लखीमरपुर, प्रिया देवी पत्नी रामपाल निवासी आलागंज शाहजहांपुर, जमुनादेवी पत्नी रामचंद्र गोला लखीमपुरखीरी, कलावती पत्नी रामायन निवासी चंदवा जिला चंदौली, ननकीदेवी पत्नी रामजी सिंह निवासी सुखवना जिला बक्सर बिहार, सुशीला पत्नी सियाराम निवासी मूलपुरवा कन्नौज, कृष्णादेवी पत्नी राजूशाह अथैड़ी जिला मुजफ्फरपुर बिहार, जयदेवी पत्नी दयाराम निवासी बहनिन कन्नौज, गुजरानी पत्नी भलरु निवासी पिपराला सिद्धार्थनगर और कमला देवी पत्नी राजाराम निवासी हुल्लड़पुर शाहजहांपुर हैं।