{"_id":"63b18a495020a17fcc6dd044","slug":"2023-is-expected-with-music-fun-and-dhamaal-etah-news-agr55880199","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: म्यूजिक, मस्ती व धमाल के साथ 2023 का किया इस्तकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: म्यूजिक, मस्ती व धमाल के साथ 2023 का किया इस्तकबाल
विज्ञापन
शहर के एक कोचिंग संस्थान पर नए साल के कार्यक्रम में डांस करती युवती ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। साल 2023 के पहले दिन मंदिरों से लेकर बाजारों में उत्साह नजर आया। सुबह के समय लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और नए साल की शुरूआत की। वहीं एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। सुबह के समय कैलाश मंदिर, नन्नूमल चौराहा स्थित सांई मंदिर, ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर, माता पथवारी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आम दिनों के अपेक्षा अधिक लोग पहुंचे। इसके बाद प्रसाद वितरण किया।
वहीं घरों में नए साल के मौके पर छोटे लोगों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। साथ ही मिष्ठान समेत अन्य व्यंजन बनाए गए। सुबह से शाम तक सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। पुरानी बस्ती, जाटवपुरा, आनंदपुरी, होली मोहल्ला, ठंडी सड़क आदि स्थानों पर लोगों ने पार्टी का आयोजन रखा।
देर रात तक चला जश्न, की आतिशबाजी
साल 2022 की विदाई और 2023 के स्वागत का जश्न शनिवार देर रात तक चला। लोगों ने अलीगंज तिराहा स्थित हिंदू नगर, नेहरू नगर, श्याम नगर, समेत कई मोहल्लों में डीजे लगाकर पार्टी में धूम धड़ाके के साथ मौज मस्ती की। वहीं रात 12 बजते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। जमीन पर धमाकों के साथ ही आसमान में आतिशबाजी की रोशनी बिखर गई।

शहर के एक कोचिंग संस्थान पर नए साल के कार्यक्रम में डांस करती युवती ।संवाद- फोटो : ETAH
विज्ञापन