फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   20 thousand rupees cheated by pretending to be a CO office soldier

सीओ ऑफिस का सिपाही बताकर 20 हजार लूटे

Wed, 20 Oct 2021 07:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees cheated by pretending to be a CO office soldier
एटा/जलेसर। फाइनेंस कर्मी और सीओ ऑफिस का सिपाही बताकर युवक से 20 हजार रुपये से अधिक रुपये ठग लिए गए। आगरा के पीड़ित ने तहरीर दी है। जिला आगरा थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित बगदा बरौली अहीर निवासी दीपक कुमार का कहना कि मंगलवार रात करीब नौ बजे जलेसर से बीमार रिश्तेदार को देखकर कार से लौट रहे थे। तभी कस्बा स्थित गढ़ी चौराहा पर तीन लोगों ने रोक लिया। साथ वाले लोग एक युवक का नाम सतेंद्र उर्फ नेहला पुकार रहे थे। इन लोगों ने खुद को फाइनेंस रिकवरी करने वाला बताया और अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

सतेंद्र ने कहा कि उसका नाम गीतम सिंह है और वह सीओ जलेसर ऑफिस में सिपाही के रूप में तैनात है। आरोप है कि सिपाही सहित तीनों ने कार की किस्त टूटी हुई बताई। तब 20 हजार 200 रुपये कस्बा जलेसर में रहने वाले रिश्तेदार से मंगाए। आरोपियों ने रकम को फाइनेंस किस्त बताकर ठग लिया और जब रसीद मांगी तो गाली-गलौज कर धमकी दी। पीड़ित ने लूट करने वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

फाइनेंसर बनकर ले गए बाइक
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव बेल पीपरी निवासी पुष्पेंद्र सिंह का आरोप है कि हेमंत शर्मा निवासी गांव जैनपुरा थाना जलेसर ने खुद को फाइनेंसर बताकर बाइक ठग ले गए। जबकि 21 हजार 503 रुपये किस्त जमा कर दी गई थी। कंपनी से जारी एनओसी दिखाने के बाद भी बाइक को वापस नहीं किया गया। पीड़ित ने थाना जलेसर पर तहरीर दी है इसमें कहा गया है कि बाइक मेरे नाम से दर्ज है उससे कोई भी अपराध किया जा सकता है। जबकि बाइक वापस नहीं दी जा रही है। 26 सितंबर को एक नंबर से कॉल आया, कॉलर ने खुद को थाने में तैनात सिपाही धर्मेंद्र बताकर बाइक की कीमत चुकता करके ले जाने की बात कही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed