{"_id":"58791dbb4f1c1b7840ba9bee","slug":"2-83-lakh-in-cash-were-recovered-from-bolero","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो से बरामद हुई 2.83 लाख की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो से बरामद हुई 2.83 लाख की नकदी
Amar Ujala
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग में दौरान जब्त हुए पैसे
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनाव के लिए गठित उड़न दस्ता और कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से 2.83 लाख की धनराशि पकड़ी है। वहीं सपा लगी एक कार चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इन दोनों मामलों में पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
उड़न दस्ता प्रभारी धर्म सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ब्लाक के सामने वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बोलेरो से 2.83 लाख रुपये बरामद हुए। बोलेरो में बैठे सहावर क्षेत्र के नाथपुर निवासी राजवीर सिंह इसका कोई ब्योरा नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने धनराशि कब्जे में लेकर आयकर विभाग को सूचना भेज दी है। वहीं कासगंज में बस स्टेंड के सामने उपनिरीक्षक इंदू वर्मा ने वाहन चेकिंग के दौरान सपा का झंडा लगाकर जाती कार को पकड़ा।
यह गाड़ी तिलक नगर दिल्ली निवासी लोकेंद्र चला रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं लाख, दो लाख रुपये की धनराशि पकड़े जाने से कारोबारी परेशान हैं। राजेंद्र सराफ ने कहा कि आयोग को धनराशि की सीमा बढ़ानी चाहिए, जिससे कारोबारियों को दिक्कत न हो। कारोबारी जितेंद्र वार्ष्णेय ने भी 50 हजार रुपये ले जाने की छूट को कम बताया है।