{"_id":"63a0aa7f24a167371b36447c","slug":"192-candidates-absent-on-the-first-day-in-dled-exam-etah-news-agr5573516193","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डीएलएड परीक्षा में पहले ही दिन 192 परीक्षार्थी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डीएलएड परीक्षा में पहले ही दिन 192 परीक्षार्थी अनुपस्थित
विज्ञापन
एटा। शहर मुख्यालय पर डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा नौ केंद्रों पर सोमवार से शुरू हो गई। दो पालियों में कराई गई इस परीक्षा के पहले ही दिन 192 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय सेमेस्टर में करीब 3 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षार्थियों की प्रवेश द्वार पर चेकिंग की गई, उनके प्रवेश पत्र आदि चेक किए गए। नकल सामग्री के मद्देनजर भी तलाशी ली गई। जिसके बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्षों में प्रवेश कराया गया। पहली पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा विषय की परीक्षा आयोजित हुई।
जिसमें कुल 3033 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 192 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 2841 ने परीक्षा दी। पहली पाली में सबसे अधिक 32 परीक्षार्थी श्री अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज केंद्र पर अनुपस्थित रहे। यहां पर कुल 450 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक आयोजित की गई। जिसमें प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय का प्रश्नपत्र हुआ। 191 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जीटी रोड स्थित महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में सबसे अधिक 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई है।