फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   188 crore bill outstanding on 1.76 lakh consumers

Etah News: 1.76 लाख उपभोक्ताओं पर बकाया 188 करोड़ का बिल

Sat, 10 Jun 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 10 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
188 crore bill outstanding on 1.76 lakh consumers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। निगम के उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिले। इसके लिए उच्चाधिकरियों के निर्देश हैं कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। लेकिन उपभोक्ताओं द्वारा निगम का बिल समय से जमा नहीं किया जा रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के दोनों खंडों के उपभोक्ताओं पर निगम का 188 करोड़ रुपये बिल बकाया है।
ग्रामीण प्रथम में 86227 घरेलू विद्युत निगम के उपभोक्ता हैं। जबकि 8580 नलकूप उपभोक्ता हैं। यहां 17 प्रतिशत उपभोक्ताओं द्वारा प्रतिमाह विद्युत बिल जमा किया जा रहा है। जबकि 83 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे हैं जो प्रतिमाह बिल जमा नहीं करते हैं। इसी का परिणाम है कि ग्रामीण प्रथम के उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 88 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता ग्रामीण प्रथम वैभव आनंद ने बताया बकाएदारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर करीब 88 करोड़ का बकाया है। जबकि ग्रामीण द्वितीय में एक लाख तीन हजार निगम के उपभोक्ता हैं। इसमें 85 उपभोक्ता नलकूप वाले शामिल हैं। यहां 13953 उपभोक्ताओं द्वारा प्रतिमाह विद्युत बिल जमा किया जा रहा है। जबकि 89047 उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इन उपभोक्ताओं पर निगम का 100 करोड़ का बकाया है। अधिशाषी अभियंता एपी सिंह ने बताया कि बकाया वसूली को लेकर लगातार अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी उपभोक्ताओं पर तीन करोड़ बकाया

विद्युत निगम के शहर में करीब 34 हजार उपभोक्ता हैं। यहां लगभग साढ़े 23 हजार उपभोक्ता प्रतिमाह बिल जमा कर रहे हैं। सात हजार के करीब ऐसे उपभोक्ता हैं। जिन पर निगम का तीन करोड़ बिल बकाया है। शहरी अधिशाषी अभियंता जीसीएल भटनागर ने बताया सात हजार के करीब उपभोक्ता हैं जिन पर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed