{"_id":"65e751d71a91207885091c0f","slug":"18-thousand-farmers-will-get-free-electricity-in-the-district-etah-news-c-163-1-sagr1019-113655-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिले में 18 हजार किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिले में 18 हजार किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली
Tue, 05 Mar 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इसमें किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया। निजी नलकूपों को मुफ्त में बिजली व नए कनेक्शन भी देने की बात कही गई। जिले में 18 हजार किसानों के निजी नलकूप कनेक्शन हैं। इन किसानों को मुफ्त में बिजली का लाभ मिलेगा।
जिले में 18 हजार ऐसे किसान हैं जिनका नलकूप विद्युत कनेक्शन है। किसानों की लंबे समय से मांग थी कि उन्हें मुफ्त में बिजली दी जाए। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया। किसानों को मुफ्त में बिजली देने की बात कही गई। इसके अलावा अगर कोई किसान नलकूप कनेक्शन लेगा तो उसे मुफ्त में कनेक्शन भी दिया जाएगा। जिले के किसानों की बात करें तो किसानों पर निगम का करीब दो करोड़ रुपये विद्युत बिल बकाया है।
वर्ष 2023 में सरकार ने कहा था कि 31 मार्च के बाद से किसानों से नलकूप का विद्युत बिल नहीं लिया जाएगा, लेकिन इसके बाद भी किसानों के बिजली के बिल लगातार आ रहे थे। कुछ किसानों ने विद्युत बिल जमा किया था तो कुछ ने 1 अप्रैल 2023 से जमा नहीं किया था। अब मंगलवार को कैबिनेट में प्रस्ताव पास हुआ तो जिले के किसान खुश हो गए। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया जिले में 18 हजार किसानों ने नलकूप कनेक्शन है। मंगलवार को प्रस्ताव पास हुआ है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आगे कार्य किया जाएगा।