फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   157 objections received at board examination centers

Etah News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आईं 157 आपत्तियां

Thu, 30 Nov 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
157 objections received at board examination centers
एटा। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 82 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 29 नवंबर तक केंद्रों पर आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इस दौरान कुल 157 आपत्तियां आईं हैं। अब आपत्तियों का निस्तारण केंद्रों की पड़ताल कर किया जाएगा।
विज्ञापन


डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया यूपी बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में प्रस्तावित है। इस बार परीक्षा में 57 हजार के करीब विद्यार्थी परीक्षा को देंगे। परीक्षा को लेकर केंद्रों का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा किया गया। जिले में 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए। बताया शिक्षा परिषद द्वारा जो केंद्र बनाए गए हैं। उन पर आपत्तियां मांगी गईं हैं। इसमें किसी ने विद्यालय को केंद्र बनवाने के लिए तो किसी ने केंद्र को कटवाने के लिए आपत्ति दर्ज कराई। ऐसे ही किसी ने छात्रों की अधिक आवंटन होने की बात कही तो किसी विद्यालय ने केंद्र दूर हो जाने का हवाला दिया। बताया आपत्तियों के निस्तारण के पहले टीम द्वारा केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति को देखा जा रहा है। केंद्रों का निरीक्षण होने के बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed