फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   1.51 lakh women to join self-help groups; lives to be transformed through self-reliance.

Etah News: स्वयं सहायता समूह से जुड़ेंगी 1.51 लाख नारियां, स्वावलंबन से चमकेंगी जिंदगियां

Fri, 07 Aug 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
1.51 lakh women to join self-help groups; lives to be transformed through self-reliance.
अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र में कार्य करतीं समूह की महिलाएं। संवाद
घर-गृहस्थी संभालने और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अब आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। समूह से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा में लाया जाएगा। आय के स्रोत विकसित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में 1 लाख 51 हजार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए पहल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में वर्ष 2011-12 से अभियान संचालित किया जा रहा है। एटा जनपद की बात करें तो अब तक 1.18 लाख महिलाएं विभिन्न समूहों से जुड़कर रोजगार कर रही हैं। विद्युत सखी, बैंक सखी समेत कई माध्यमों से आय बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिले की 1 लाख 51 हजार महिलाओं को और समूह से जोड़ा जाएगा। इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन वालीं, राशन कार्ड धारक, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, विधवा पेंशन, जल जीवन मिशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं के पात्र परिवारों की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इन्हें स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा। इन्हें बैंकिंग सेवाएं, प्रशिक्षण, स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन तथा सामुदायिक सशक्तिकरण जैसी सुविधाओं से जोड़कर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव-गावं फैलाई जाएगी जागरूकता
अभियान के तहत विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार, जागरूकता रैली, गोष्ठियां तथा सोशल मीडिया अभियान चलाए जाएंगे। महिलाओं को समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान में जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन प्रबंधक, ग्राम संगठन, स्वयं सहायता समूह, समूह सखी, स्वास्थ्य सखी, आजीविका सखी, आईसीआरपी, पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई है। तुकबंदी वाले शीर्षक बनाएं
--
ब्लाॅक से जिला स्तर तक होगी निगरानी
ब्लॉक से जिला स्तर तक होगी निगरानी अभियान की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। ब्लॉक स्तर पर परिवारों के संतृप्तिकरण की स्थिति दर्ज की जाएगी। उपलब्धियों की नियमित रिपोर्ट जिला स्तर पर भेजी जाएगी। शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

--

ब्लॉकवार समूह से जुड़ी महिलाओं की स्थिति
अलीगंज, 21305
अवागढ़, 9086
जैथरा, 15768
जलेसर, 11447
मारहरा, 7261
निधौली कलां, 15205
सकीट, 16041
शीतलपुर, 22132
--
वर्जन
घर-घर से पात्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। नए लक्ष्य के तहत 1.51 लाख महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए 20 अगस्त परिवार संतृप्तिकरण विशेष अभियान शुरू किया गया है। - विकल कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed