{"_id":"64ef82ca39d8afcec00588dc","slug":"1500-sisters-will-reach-the-jail-and-tie-rakhi-to-their-imprisoned-brothers-etah-news-c-163-1-sagr1017-4598-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जेल में 1500 बहनें पहुंचकर बंदी भाइयों को बांधेंगी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जेल में 1500 बहनें पहुंचकर बंदी भाइयों को बांधेंगी राखी
Wed, 30 Aug 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने के लिए बहनें बुधवार को काफी संख्या में पहुंची। वहीं बृहस्पतिवार को 1500 से अधिक बहनों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बाहर सुरक्षा के लिए 30 जवानों की मांग की गई है, जो मुलाकात समय तक तैनात रहेंगे।
जेल में निरुद्ध बंदियों और कैदियों को राखी बांधने के लिए पिछले वर्ष 1500 बहनें पहुंची थीं। इस बार अधिक संख्या में पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि इस बार दो दिन का रक्षाबंधन त्योहार हो गया है। फिर भी संख्या में कमी आने की संभावना नहीं है। बुधवार को 300 से अधिक बहनों ने अपने बंदी भाइयों को राखी बांधी। जेल प्रशासन की ओर से कारागार के अंदर बहनों के बैठने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है, ताकि धूप अथवा बारिश होने पर बचाव किया जा सके।
एक ही मिठाई का डिब्बा ले जा सकेंगी बहनें
कारागार में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने जाने वाली बहनें एक ही मिठाई का डिब्बा ले जा सकेंगी। इसके अतिरिक्त ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। अंदर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, तमाम चेकिंग के बाद ही बहनें बंदी भाइयों तक पहुंच सकेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
भोजन की भी की गई है व्यवस्था
जेल में ऐसे बंदी, जिनकी बहनें नहीं हैं अथवा आ नहीं सकतीं। ऐसे बंदियों के लिए अलग से भोजन और मिठाई की व्यवस्था बृहस्पतिवार को की जाएगी। ताकि ऐसे बंदी तनाव से दूर रह सकें।
रक्षाबंधन त्योहार पर भीड़-भाड़ अधिक होने को लेकर एसएसपी से बाहरी सुरक्षा के लिए 30 जवानों की मांग की गई है। बहनें एक मिठाई का डिब्बा ही अंदर ले जा सकेंगी। अंदर टेंट, भोजन आदि की व्यवस्था की गई है और तीन स्तर पर जांच कराई जाएगी। 1500 से अधिक बहनों के पहुंचने की संभावना है। -अमित चौधरी, जेल अधीक्षक