{"_id":"6749c473c26628d28c0dd299","slug":"150-hours-stolen-from-devi-temple-outrage-etah-news-c-163-1-sagr1016-126339-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: देवी मंदिर से 150 घंटे चोरी, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: देवी मंदिर से 150 घंटे चोरी, आक्रोश
Fri, 29 Nov 2024 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 29 Nov 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सिमराई में बृहस्पतिवार रात प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर से करीब 150 घंटे चोरी हो गए। ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव के छोटे मिश्रा, मदन सिंह, योगेश ने तहरीर देकर बताया कि गढ़ी गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर प्राचीन दुर्गा मां का मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर पर लोग श्रद्धा के अनुसार घंटा चढ़ाते रहते हैं। मंदिर प्रांगण में सैकड़ों घंटे एकत्रित हो गए थे। सुबह जब लोग पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा गया कि मंदिर में लटके घंटे गायब थे।
मंदिर के बाहर और बरामदा और अंदर लगे करीब 150 घंटे चोरी कर लिए गए। गांव के ही युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि गांव वालों के शक पर एक युवक को पूछताछ के लिए लाए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।